फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चलती बस में चालक ने ली झपकी तो बजेगी घंटी

Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रात के समय हो या फिर सुबह तड़के, बस चालकों को अक्सर झपकी आ ही जाती है। इससे हादसे की आशंका रहती है। इस स्थिति से बचाव के लिए रोडवेज बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाई जाएगी। चलती बस में चालक को झपकी आते ही यह डिवाइस घंटी बजाकर चालक को सतर्क कर देगी। फिलहाल डिपो से संचालित की जा रही 20 बसों को इस खास डिवाइस लगाने के लिए चिन्हित किया गया है।रोडवेज बसों में मुख्यालय स्तर से सभी बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाए जाने की तैयारी है। इस डिवाइस के लगाने का उद्देश्य चालक को नींद की झपकी आने की वजह से होने वाले हादसों को कम करना है। एंटी डिवाइस लगने के बाद बस चालक की आंखें बंद होने पर यह डिवाइस अलार्म बजाकर उसे सचेत कर देगी। डिपो की बसों में एंटी स्लीप डिवाइस चरणबद्ध कर लगाई जाएंगी। प्रथम चरण में अभी डिपो की 20 बसें डिवाइस लगाने के लिए चिन्हित की गई हैं। डिवाइस चालक के सामने लगाई जाएगी। बस चालकों को सबसे अधिक झपकी आने के मामले रात में रहते हैं। कई बार चालक नींद के कारण झपकी ले जाते हैं। डिवाइस का सेंसर चालक की आंख रात में पांच सेकंड के लिए बंद होने पर और दिन में छह सेकंड के लिए बंद होने पर अलार्म बजा देगा। खास बात यह है कि जब तक चालक जागेगा नहीं तब तक अलार्म बजता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें