फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अलाव ताप रहे आठ लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दो की हालत गंभीर

Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे आग ताप रहे आठ लोगों को रौंद दिया। घटना में घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-2 पर स्थित वैकमेट कंपनी के कर्मचारी रात तकरीबन 9:30 बजे ड्यूटी करने के लिए आए थे। कंपनी के गेट नंबर 2 के पास अलाव जल रहा था। ठंड के कारण कर्मचारी आग तापने लगे। 

तभी अचानक गलत दिशा से आई कार ने अलाव के पास खड़े कर्मचारियों को रौंद दिया। घटना कंपनी में अफरातफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों ने पीछा कर दो कार सवारों को पकड़ लिया और उन्हें छाता पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


घायलों में प्रकाश, मदन मोहन, विनोद, नरेंद्र, भगवान सिंह, राकेश, हरिओम, सहदेव है। ये सभी कंपनी में काम करने आए थे। वहीं पुलिस कार सवारों को थाने लेकर आई। इनमें एक का नाम रोहताश है। दोनों युवक गौहरी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें