फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय मंच पर ताइक्वांडो में झटके आठ पदक

Mon, 18 May 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 15 मई तक आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। कैडेट वर्ग के अंडर-47 किलोग्राम में अनुराधा, जूनियर वर्ग के 49 किलोग्राम में अंशिका, 52 किलोग्राम वर्ग में माही ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 44 किलोग्राम में चित्रा और 46 किलोग्राम में अनुराधा कुमारी ने रजत पदक हासिल किए। बालक वर्ग के 48 किलोग्राम में श्रेयश यादव व 68 किलोग्राम में गुलशन राठौड़ ने कांस्य पदक जीते। पूमसे जूनियर एकल बालिका वर्ग में शगुन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के कोच के रूप में सौम्या रंजन, जबकि आगरा के शनि कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संघ अध्यक्ष विनोद बंसल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें