फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आठ कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल के लिए चयन

Sat, 08 Nov 2025 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अंतर मंडलीय पुरुष कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप के लिए शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में आठ खिलाड़ियों का का चयन किया गया। ये खिलाड़ी रविवार को अलीगढ़ में मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में अजय कुमार, प्रवीन कुमार, साेनू, पवन, विशाल, देवेंद्र कुमार, शिव ओम और विक्रम का मंडल के लिए चयन हुआ है। 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में मंडलीय ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल के बाद मंडलीय टीम का गठन किया जाएगा। इसमें शामिल खिलाड़ी 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें