फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 फीट लंबे अजगर ने रोकी वायुसेना की उड़ान, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Thu, 06 Jul 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
वायुसेना के विमान में मिला अजगर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
आगरा में भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान में बुधवार को एक अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उड़ान से पहले टेक्निकल जांच में वायुसेना कर्मियों ने इसे देख लिया। बाद में वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर अजगर को प्लेन से बाहर निकाला।
विज्ञापन



बताया गया है कि आगरा के खेरिया स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर बुधवार को कई वायुसेना के कई विमान खड़े थे। इस दौरान मालवाहक विमान एएन 32 को उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा था। उड़ान से पहले टेक्निकल जांच के ‌लिए वायुसेना कर्मी प्लेन में गए तो उन्हें वहां करीब आठ फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। 

अजगर को देखते ही हड़कंप मच गया और वायुसेनाकर्मी प्लेन से बाहर आ गए। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर अधिकारी भी आ गए। इसके बाद एयरफोर्स कर्मियों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस संस्था के हेल्प लाइन नंबर पर काल किया। दोपहर में टीम पहुंची और रेस्‍क्यू आपरेशन शुरू किया गया।  
विज्ञापन


बताया गया है कि अजगर विमान के दाहिने हिस्से के संकरी जगह में कुंडली मारकर बैठा था। उसने विंग के एक हिस्से को जकड़ रखा था। काफी देर तक टीम उसके हरकत करने का इंतजार करती रही। उसके पकड़ ढीली करने पर उसे सावधानी पूर्वक निकाला जा सका। इसमें टीम को पांच घंटे का समय लग गया। अजगर को वेटरनेरी अस्पताल में रखा गया है। कुछ देर उसकी देखरेख की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें