फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: पारस अस्पताल में आठ और संक्रमित मिले, एसएन का जूनियर डॉक्टर भी पॉजिटिव

Tue, 14 Apr 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पारस अस्पताल से आठ और संक्रमित मिले हैं। इनमें से सात उपचार कराने वाले हैं। एक स्टाफ का टेक्नीशियन है। वह ढोली खार की उस महिला को मथुरा के नयति अस्पताल में ले गया था, जिससे संक्रमण फैला। आठों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


एसएन के जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह कोरोना के मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दे रहे थे। उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके साथ ड्यूटी देने वाले अन्य डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। अस्पताल से मरीजों के सैंपल प्रशासन ने कब्जे में ले लिए हैं। इनके जरिए मरीजों की तलाश की जा रही है। 

घटिया के अस्पताल से पांच और संक्रमित
घटिया आजम खां के अस्पताल में उपचार कराने से संक्रमित हुए मदिया कटरा के तीन लोगों के परिवार से पांच और संक्रमित हो गए हैं। इस इलाके को पहले ही सील कर दिया गया है। अब मरीजों के आसपास के लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। अस्पताल के चिकित्सक पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

राजा मंडी में संक्रमण बढ़ा
मुंबई से लौटे राजा मंडी के ट्यूटर के संपर्क से उनके भतीजे और दामाद में संक्रमण पहुंच गया। भतीजा राजामंडी में ही रहता है। दामाद कचहरी घाट के हैं। अब भतीजे और दामाद के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

जमाती के संपर्क से छह संक्रमित
एसएन में भर्ती जमाती के संपर्क से छह और संक्रमित हो गए हैं। जमाती का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इन सभी के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।

आवास विकास, वजीरपुरा में एक-एक मरीज और मिला
नए मरीजों में आवास विकास और वजीरपुरा के एक -एक हैं। यहां पहले भी मरीज मिल चुके हैं। दोनों इलाके हॉट स्पॉट में हैं। यहां अब सख्ती और बढ़ाई जाएगी। घर-घर से सैंपल लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें