फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी का त्योहार का बकरीद आज, इस वक्त अदा की जाएगी नमाज

Wed, 22 Aug 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कुर्बानी का त्योहार ईद उल जुहा (बकरीद) आज धूमधाम से मनाई जाएगी। बकरीद के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बकरीद के दिन कुर्बानी के महत्व को देखते हुए बकरों की खरीदारी कर ली गई। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका प्रशासन ने भी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, मस्जिदों और ईदगाह मैदान के आसपास विशेष सफाई एवं पानी के प्रबंध किए हैं।
 
बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजारों में खासी चहल-पहल नजर आई। बकरीद के दिन घरों में बनने वाले पकवानों के लिए खरीदारी की गई। महिलाओं और बच्चों ने नए कपड़े खरीदे। चूडिय़ों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़भाड़ रही। 
विज्ञापन

बकरीद को लेकर उत्साह

लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया है। बकरीद को लेकर मुस्लिम बस्तियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बकरीद के लिए सिवइयों की भी खरीदारी की गई। वहीं कुर्बानी के लिए बकरों की भी खरीददारी की गई। 

उधर, जिला प्रशासन द्वारा बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए एहतियात के तौर पर मस्जिदों, ईदगाह और मुस्लिम बस्तियों में पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सफाई के प्रबंध किए हैं। 

पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी ने बताया कि मस्जिदों, ईदगाह में चूने का छिड़काव कराया गया है। पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठकें कराकर बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की है। 
विज्ञापन

कुर्बानी एक माली इबादत 

जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने कहा कि खास जानवर को खास दिनों में अल्लाह की खुशी के लिए सवाब की नियामत से जुबह करना कुर्बानी कहलाता है। कुर्बानी एक माली इबादत है। जो हर उस मुसलमान पर वाजिब है जिस पर सदका-ए-फित्र और जकात वाजिब है। 

शमी अहमद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आगरा रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा कर देश की तरक्की और शांति की दुआ की जाएगी। वहीं, ईदगाह पर नमाज को देखते हुए आगरा रोड पर सुबह आठ बजे से लगभग दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों और कार आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें