फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद: घर पर ही अदा करें नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईद को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने शहर के उलेमाओं के साथ एसपी सिटी कार्यालय पर बैठक की। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद का त्योहार कोविड गाइडलाइन के अनुसार मनाने की अपील की। घरों में नमाज अदा करने के साथ ही मस्जिदों में पांच लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

सदर मौलाना शफी कासमी ने कहा कि पिछले साल भी कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया था। इस बार भी त्योहार पर गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मौलाना तनवीर उल कादरी व मौलाना याकूबी ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील कि सभी लोग घरों पर ही नमाज अदा करें।
मुफ्ती तनवीर सूफी आदम मुस्तफा ने कहा कि सावधानी बरतने के साथ ही बीमारी से बचा जा सकता है। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने प्रशासन मांग करते हुए कहा के हम सब गाइडलाइन का पालन करेंगे और इस ईद उल फितर त्योहार के मौके पर बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू रहे। साफ सफाई का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास सफाई कराकर चूना डलवाया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौलाना तनवीर उल कादरी, मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना अशरफ, अलीम इसरार अहमद ईदगाह कमेटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें