फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी ने नहीं बनने दिया खिलाड़ी, तो हंसाने के राह पर निकल पड़ा

Sat, 12 Aug 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अहसान कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मशहूर कॉमेडियन और टीवी कलाकार अहसान कुरैशी का मानना है कि आज की पीढ़ी के कलाकार शार्टकट खोजते हैं। वह चाहते हैं कि एक साल में ही मंच पर पहुंच जाएं और टीवी पर चमकने लगे। हमने टीवी तक पहुंचने के लिए 20 वर्ष तक संघर्ष किया था। तप कर यहां तक पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेने आए अहसान कुरैशी ने कहा कि हास्य वह है जिसे तीन पीढ़ी एक साथ बैठकर देख सकें। हास्य धारावाहिक, फिल्म या कवि सम्मेलन के दौरान किसी को आंख चुरानी पड़ी तो वह हास्य नहीं फूहड़ता है।  

खिलाड़ी से हास्य कलाकार बनने के विषय पर अहसान कुरैशी ने बताया कि स्कूल के समय में वह हाकी और फुटबाल के खिलाड़ी थे। चाहते थे कि देश के लिए खेलूं लेकिन गरीबी ने आगे बढ़ने नहीं दिया था। खुदा ने एक हुनर दिया था सो हंसाने के राह पर निकल पड़ा। यह बेहद मुश्किल काम है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां से मोगली मशहूर या अहसान कुरैशी

अहसान कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनका शहर शिवनी मध्य प्रदेश में है। यहां से या तो जंगल बुक का मोगली मशहूर है या अहसान कुरैशी। कपिल शर्मा शो के विषय में कहा कि कपिल शर्मा हमारे साथ तीसरे शो में आये थे। अच्छा लगता है कि उसने मेहनत की और हास्य कलाकारों को एक करोड़ का आदमी बना दिया और कामेडी को नया मुकाम दिया है। 

किसी हास्य कलाकार को एक करोड़ मिलना बड़ी बात है। बिग बास शो के बारे में कहा कि वहां ईमानदारी नहीं है। बता दें कि अहसान कुरैशी ‘बांबे टू गोवा’ फिल्म में काम कर चुके हैं। अब जल्दी उनकी फिल्म ‘मैं तेरा आशिक’ आ रही है। इस फिल्म में जीनत कम बैक कर रही है। एक सीरियल ‘हम आपके घर में रहते हैं’ आ चुका है। अब एक और सीरियल ‘ऊपर वाला देता है छप्पर फाड़ के’ आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें