खेडा राठौर के अभयपुरा चौराहे पर ईको कार ने रौंदी बाइक, झोंपड़ी क्षतिग्रस्त हुई
बाह। खेड़ा राठौर के अभयपुरा चौराहे पर शनिवार की दोपहर 2 बजे अनियंत्रित हुई ईको कार बाइक को कुचलते हुए झोपड़ी में जा घुसी। बाइक और सवार गौंसिली का पवन ईको के नीचे फंस गया। भगदड़ और चीख पुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ईको कार के नीचे फंसे सवार और बाइक को बाहर निकाला। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं झोंपड़ी भी तहस नहस हो गई है।
गनीमत रही कि झोपड़ी में दुर्घटना के वक्त कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। मौके पर पहुंची खेडा राठौर पुलिस के मुताबिक ईको कार गौंसिली से अभयपुरा की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सड़क से हट कर खड़ी थी। जिस पर गौंसिली का पवन बैठा था। टक्कर के बाद ईको कार के नीचे बाइक फंस गई थी।