फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षक परीक्षा में 136 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देते शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी निगरानी के बीच अंग्रेजी माध्यम शिक्षकों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए बीएसए और डायट प्राचार्य पूरे समय परीक्षा केंद्र पर ही मौजूद रहे। देर शाम परीक्षार्थी बने शिक्षकों की उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

नगर के राजकीय इंटर कॉलेज पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से 11:50 बजे तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए शिक्षकों की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 501 परीक्षार्थियों में से 409 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 92 परीक्षार्थी शिक्षक अनुपस्थित रहे।
वहीं द्वितीय पाली में पंजीकृत 187 परीक्षार्थी बने शिक्षकों में से 143 शिक्षक उपस्थित हुए और 44 शिक्षक अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से 1:50 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कठिन प्रश्रपत्र आने के कारण परीक्षार्थी शिक्षकों को परेशान देखा गया। परीक्षा के बाद शाम 2:30 बजे से छह बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी में ये रहे मौजूद
अंग्रेजी माध्यम परीक्षा की निगरानी जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपदीय चयन समिति की देख रेख में कराई गई। इस दौरान प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, डीएम द्वारा नामित सदस्य प्रधानाचार्य विवेक कुमार, आशा शर्मा, जेपी पाल के अतिरिक्त डीसी धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
साक्षात्कार की तारीख जल्द होगी घोषित
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब चयनितों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही उनकी तैनाती स्कूलों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें