फतेहपुर सीकरी के मंडी मिर्जा खां स्थित परिषदीय विद्यालय में बच्चों को बंटी शिक्षा सामग्री
फतेहपुर सीकरी। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से इंडियन कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मंडी मिर्जा खां स्थित परिषदीय विद्यालय में ‘एक नन्ही सी मुस्कान’ पहल का शुभारंभ किया गया। संगठन ने अपने फंड से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को टिफिन, चम्मच, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की। अध्यक्षता बीडीसी राम प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद रहे। संचालन जिगनेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में राजीव मित्तल, नरेश सिंघल, पवन गोयल, अमित मित्तल, पूनम राजमल अग्रवाल, प्रमेंद्र फौजदार, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।