फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीण बाल शिविर में बांटी शैक्षणिक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्री अरविंद सोसायटी की ओर से ग्वालियर रोड स्थित नगला इमली में ग्रामीण बाल शिविर का आयोजन किया गया। निर्माणाधीन आश्रम द स्प्रिचुअल रिट्रीट परिसर में शुक्रवार को आयोजित शिविर में 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम महर्षि अरविंदो की सहयोगी श्री मां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। शिविर में छोटे बच्चों को बैग, ड्राइंग बुक और रंग वितरित किए गए, जबकि बड़े बच्चों को पंचतंत्र व महापुरुषों की जीवनी पर आधारित प्रेरक कार्टून पुस्तकें दी गईं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बच्चों से महर्षि अरविंदो द्वारा रचित दुर्गा स्तोत्र का पाठ कराया। उन्होंने कहा कि मंत्रों का नियमित उच्चारण जीवन में शौर्य और ओज का संचार करता है। शुभारंभ डॉ. मंजू भदौरिया, अनीता कुशवाह और पुडुचेरी से आईं कीर्ति अधिकारी ने महर्षि अरविंदो और श्री मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। संचालन युवा समाजसेवी सचिन गोयल ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष आलोक कुलश्रेष्ठ, सचिव डॉ. सुनीता गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. योगिता शर्मा, विजय सिंह, सुषमा अग्रवाल, कविता कुलश्रेष्ठ, पूजा भार्गव, जागृति अग्रवाल, डॉ. मोहित गुप्ता, बुशरा व पूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें