फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अतिसंवेदनशील, 51 संवेदनशील परीक्षा केंद्र

Sun, 05 Mar 2017 01:09 AM IST
16 अतिसंवेदनशील, 51 संवेदनशील परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
16 अतिसंवेदनशील, 51 संवेदनशील परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए चालू सत्र में कुल 344 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 16 अतिसंवेदनशील और 51 संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय से पुलिस-प्रशासन को भेज दी गई है। परीक्षा के दौरान इन पर खास चौकसी रहेगी। 
विज्ञापन

 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में श्री गजाधर प्रसाद इंटर कालेज बाह, ममता गर्ल्स इंटर कालेज सवाई बरहन, हरविलास शांतिदेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला विष्णु, श्री किरोड़ी स्वामी गंगाधर लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तांतपुर, श्री चंद्रभान सिंह इंटर कालेज मुखरई, जय मां गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकोली पिनाहट, जीएस उच्चतर माध्यमिक सामरा फतेहपुर सीकरी रोड, जय गिर्राज उच्चतर माध्यमिक, अखवाई किरावली, श्री पदम सिंह इंटर कालेज अभैदोपुरा हैं। 
इसके अलावा जगदीश शिक्षण संस्थान, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुरौठी अछनेरा, आक्सफोर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर सीकरी, कैला देवी इंटर कालेज लौहकरेरा, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनकेड़ा, श्री जीएस इंटर कालेज गढ़ी ऊसरा, श्री बुद्धाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरहरू सैंया शामिल है। इन केंद्रों पर गोपनीय सामग्री के लिए भी एसएसपी को लिखा गया है।  
विज्ञापन


बाइक पर ले जा रहे कापियां    
आगरा (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कापियों के वितरण में लगातार नियमों का उल्लंघन हो रहा है। किसी को भी कापियां दे दी जा रही हैं। शनिवार को कुछ लोग बाइक पर कापियां ले जाते नजर आए। जीआईसी से कापियां वितरित की जा रही हैं। बाइक सवार दो लोग शिक्षा भवन, पंचकुइयां कापियां लेकर पहुंच गए। कुछ वर्ष पूर्व जिले में कापियां बेचे जाने का मामला भी सामने आ चुका है। इस मामले में कापी वितरण केंद्र पर लगाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित भी किया गया था।   

बिना सुरक्षा इंतजाम के रखे परीक्षा प्रश्न पत्र
बाह। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुुरू होंगी। बाह क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को प्रश्न पत्रों की खेप पहुंच गई। लेकिन शनिवार तक परीक्षा प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। वहीं, बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कालेज को परीक्षा केन्द्र के अलावा उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन केन्द्र भी बनाया गया है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित ने बताया कि अभी तक कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली है। विद्यालय के चौकीदारों से ही रखवाली कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें