फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'संस्कार विहीन शिक्षा जंतर-मंतर देती है', बातों-बातों में Gen Z आंदोलन पर ये क्या कह गए उच्च शिक्षा मंत्री

Mon, 03 Aug 2026 01:26 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि डिग्री और रोजगार के साथ विद्यार्थियों में संस्कार होना भी जरूरी है। जेन जी के जंतर-मंतर आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कारविहीन शिक्षा समाज और देश के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जेन जी के जंतर मंतर पर हुए आंदोलन और तंज कसते  हुए कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करना ही एकमात्र लक्ष्य नहीं होना चाहिए। संस्कार सहित शिक्षा हो जरूरी है। इसका दायित्व शिक्षक और विद्यार्थियों पर समान रूप से है। उन्होंने कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा जंतर मंतर देती है।
विज्ञापन


उन्होंने जंतर मंतर पर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि यह कैसी शिक्षा थी, जिसमें विद्यार्थी देश के महान सपूतों और  शीर्ष स्थान ओर बैठे राजनेताओं को गाली दे रहे थे। यहां तक के इसमें बेटियां भी इसमें शामिल थी। ऐसी घटनाओं से सभी शर्मसार हो रहे थे। इसके लिए आने वाले समय में संस्कार रहित उच्च शिक्षा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि संस्कार बिना शिक्षा से किसी का भला नहीं हो सकता है। शिक्षा वही है जो रोजगार दे और संस्कारवान बनाए। उन्होंने मेधावियों से कहा कि यहां जो विद्यार्थी मेडल पाकर  जा रहे हैं , वह समाज के लिए मॉडल बन करके दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें