फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के मंदिर आज से गुलजार, पहले दिन से ही बच्चों को पढ़ाया गया नैतिकता का पाठ

Mon, 01 Jul 2019 09:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
स्कूल में प्रार्थना के दौरान बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा समेत मंडल के सभी स्कूल से आज गुलजार हो गए। एक माह 10 दिन के अवकाश के बाद खुल रहे स्कूलों के लिए इस बार शासन से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। पहले दिन से ही प्रार्थना के दौरान बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया। 

विज्ञापन

जिलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रविवार को गोष्ठियों का आयोजन कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को बेहतर शिक्षा के निर्देश दिए थे। स्कूलों की साफ-सफाई का कार्य पहले ही करा लिया गया था। पहले दिन से ही प्रार्थना के दौरान बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया। 


शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया था। प्रतिदिन की छात्र उपस्थिति समय से उपलब्ध कराने, छात्र-छात्राओं को समय से पाठ्यक्रम कराने, होमवर्क की जांच करने और डायरी तैयार कर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

 


 

 

विज्ञापन

रैली निकालकर करना होगा जागरूक 

सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि छह से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का नामांकन स्कूलों में अवश्य कराया जाए। इसके लिए एक जुलाई से ही स्कूल चलो रैलियां निकाली जाएंगी। एक भी बच्चा स्कूल में नामांकन से छूटना नहीं चाहिए। 

प्रार्थना सभा में दिलाई गई नैतिकता की शपथ 

शासन के निर्देश पर इस वर्ष पहली जुलाई से ही प्रार्थना सभा में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया। पौधारोपण के साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। 

वहीं छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान आदि की भी जानकारी प्रार्थना सभा में ही देनी होगी। बालिका शिक्षा और सुरक्षा के लिए छात्राओं को विशेष जागरूक किया जाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें