फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन आज से

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य आज से जिले के चार केंद्रों पर शुरू होने जा रहा है। रविवार को केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। निगरानी के लिए केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 99807 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। 65 प्रधान परीक्षक व 397 परीक्षकों की तैनाती की गई है। मूल्यांकन कार्य की देखरेख के लिए रघुराज सिंह पाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
नरसिंह इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की 66452 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। 29 प्रधान परीक्षक व 256 परीक्षक यहां तैनात रहेंगे। सुरेश चंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 1.25 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है।
विज्ञापन

65 प्रधान परीक्षक व 700 परीक्षकों की तैनाती की गई है। विवेक कुमार को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जैन इंटर कॉलेज करहल पर 1.17 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। 59 प्रधान परीक्षक व 550 परीक्षकों की तैनाती की गई है। मंजूषलता यादव को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति किया गया है।
कार्य स्थगित करने की मांग
यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य आज से शुरू होने जा रहा है। कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते शिक्षक नेता शिव वीर सिंह यादव ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र भेज 23 मार्च तक मूल्यांकन स्थगित किए जाने की मांग की है।
मूल्यांकन में सहयोग करें
आज से मूल्यांकन कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी परीक्षक समय से संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर मूल्यांकन में सहयोग करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें