फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंनपुरी में होगी शैक्षिणिक वीडियो शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुारी। राज्य परियोजना निदेशालय ने शिक्षक हस्तपुस्तिका आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह पर आधारित वीडियो शूटिंग कराने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में चार जनपदों में शूटिंग का कार्य होगा। इसमें से मैनपुरी ने भी स्थान प्राप्त किया है। मैनपुरी के छह स्कूलों में वीडियो शूटिंग का कार्य होगा। इसकी जिम्मेदारी जिले से चयनित चार शिक्षक-शिक्षिकाओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम घिरोर के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह प्राथमिक विद्यालय चने छबीलेपुर की प्रधानाध्यापिका मयंका शर्मा व नाहिली से सहायक अध्यापक निशंका जैन व छविलेपुर से किरण वाला का चयन वीडियो शूटिंग के लिए किया गया था। जिन्हें लखनऊ में चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रदेश के चार जिलों में शूटिंग का निर्णय लिया गया है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नाहिली में चार वीडियो शूट होने हैं। यहां वीडियो शूट के लिए फिरोजाबाद , गाजियाबाद एटा , शामली से शिक्षक शिक्षिकाएं आएंगे । नाहिली के साथ ही प्राथमिक विद्यालय घिरोर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय महटौली घिरोर यूपीएस नाहिली घिरोर व यूपीएस सहादतपुर कुरावली, प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर बेवर में शूटिंग होगी। शूटिंग कार्य के लिए शूटिंग टीम आएंगी जो कि शैक्षणिक शूट कर वीडियो बनाएंगी। जिनका प्रयोग दीक्षा ऐप ,प्रशिक्षण में शैक्षिक तकनीकियों को समझाने पढ़ाने की तरीके व एआरपी, केआरपी के शैक्षिक सपोर्ट में होगा। नाहिली की शिक्षिका निशंका जैन व किरण बाला रोल प्ले शैक्षिक तकनीकी पर वीडियो शूट कराएंगी वहीं मयंका शर्मा द्वारा शैक्षिक गतिविधियों का उपयोग करते हुए वीडियो शूट कराया जाएगा। महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पुस्तकालय पर वीडियो शूट किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें