फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने जमा नहीं किए सामान्य निवास प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े की जांच के लिए मांगे गए शिक्षकों और कर्मचारियों के दस्तावेज अभी पूर्ण रूप से जमा नहीं हुए हैं। अधिकांश शिक्षकों ने दस्तावेजों में सामान्य निवास प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं। अब तहसील द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र या शपथपत्र पर शिक्षकों को अपने निवास का प्रमाण देना होगा। जिससे जल्द जांच आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

अनामिका प्रकरण के बाद प्रदेशभर में शिक्षकों के फर्जीवाड़े की कलई खुली। कासगंज में भी अब तक 15 शिक्षक फर्जी मिल चुके हैं। हालांकि एसआईटी की जांच में फर्जी पाए गए 84 शिक्षकों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच बेसिक शिक्षा विभाग में 2973 शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच हो रही है। जिसमें 1271 शिक्षकों में अधिकांश के दस्तावेज अपूर्ण हैं। जबकि 104 अनुदेशक भी जांच के दायरे में हैं। पहले तो निर्धारित समय पर तमाम जिम्मेदारों ने दस्तावेज जमा नहीं किए। अब दस्तावेज जमा किए तो अधिकांश शिक्षकों का सामान्य निवास प्रमाणपत्र नहीं मिला है।
- सभी शिक्षकों के दस्तावेज मांगे गए हैं। कई शिक्षकों के सामान्य निवास प्रमाणपत्र नहीं मिले हैं। उन्हें निर्देशित कर दिया गया है कि जल्द ही सामान्य निवास प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं। - अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें