फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एजुकेशन हब और एलाइट इलेवन की आसान जीत

विज्ञापन
पीसीएल सीजन–3
विज्ञापन
आगरा। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पीसीएल सीजन–3 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। एजुकेशन हब और एलाइट इलेवन की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आयोजक आशु यादव ने बताया कि दिन का पहला मुकाबला एजुकेशन हब और बिजनेसमैन इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिजनेसमैन इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजुकेशन हब की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान पवन सिकरवार ने 66 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला एलाइट इलेवन और आइटा वॉरियर्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आइटा वॉरियर्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलाइट इलेवन ने 12.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की।शुभम सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान एसएम दुबे, मयंक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें