फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सभी विषयों में निपुण होकर बच्चों को शिक्षा दें

Tue, 18 Nov 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 21 एकीकृत मॉड्यूल प्रशिक्षण में शिक्षकों को पाठ पढ़ाते डायट प्राचार्य। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। प्रत्येक मॉड्यूल को एक विशिष्ट शिक्षण उद्देश्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। शिक्षार्थी लक्ष्य ज्ञान और कौशल प्राप्त कर सकें। अच्छा शिक्षक बनने के लिए सभी विषयों में निपुण होकर बच्चों को शिक्षा देने का प्रयास करें। यह बातें मंगलवार को डायट में एकीकृत मॉड्यूल प्रशिक्षण में किशनी व कुरावली के 140 शिक्षकों से डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अलग-अलग विषयों और शिक्षण पद्धतियों को एक साथ लाता है, जिससे एक समग्र और एकीकृत समझ विकसित की जा सके। प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा में पढ़ाने की विधियों को और प्रभावी बनाना है। इसमें नई एनसीईआरटी आधारित किताबों की सामिग्री, स्थानीय कहानियों, गतिविधि आधारित पढ़ाई और बच्चों को केंद्र में रखकर पढ़ाने की शैली को अपनाने पर जाेर दिया जाएगा। इस मौके पर नोडल प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, संजीव गौतम, अभय कुमार,श्वेतांक, जीतपाल, सुधाकरन, वसुधा चौहान, शोभा, सुषमा आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें