फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रशिक्षकों के खातों में भेजी गई 62 लाख की धनराशि

Tue, 18 Nov 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समर कैंप के पारिश्रमिक का इंतजार कर रहे शिक्षा मित्र और अनुदेशकों के लिए राहत भरी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग ने समर कैंप में योगदान देने वाले 1036 प्रशिक्षकों के खातों में 62 लाख की धनराशि भेजी है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जिले के 518 कंपोजिट और जूनियर स्कूलों में समर कैंप का आयोजन कराया गया था। प्रत्येक विद्यालय पर दो-दो प्रशिक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षा मित्र और अनुदेशक को दी गई थी। पिछले चार महीने से समर कैंप में योगदान देने वाले शिक्षा मित्र और अनुदेशक विभाग से पारिश्रमिक की मांग कर रहे थे। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि बुधवार तक सभी 1036 शिक्षक और अनुदेशकों के खातों में 6 हजार रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें