फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारे गए प्रत्याशी की पत्नी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

Tue, 08 Dec 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामसभा एदमादपुर अजनेरा से प्रधान पद की प्रत्याशी शिखा देवी पत्नी अवधेश कुमार पहलवान को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया है। सोमवार को नाम वापसी के दिन पर्चा दाखिल करने वाले सभी 12 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। मुख्य प्रतिद्वंद्वी मुन्नालाल ने अपना पर्चा वापस लेने के लिए पावर आफ अटार्नी अपने समर्थक लाखन सिंह को दी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शिखा देवी के पति अवधेश कुमार की 28 नवंबर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान वाली रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान स्थगित कर दिया था। बाद में चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान अवधेश की पत्नी शिखा देवी ने भी प्रधान पद के लिए पर्चा भरा था। सोमवार को नाम वापसी के दिन प्रधान पद के पर्चा दाखिल करने वाले सभी 12 दावेदारों ने अपना नाम वापस ले लिया। इनमें अवधेश का मुख्य प्रतिद्वंद्वी मुन्नालाल भी शामिल रहा। उसने अपना पर्चा वापस लेने के लिए पावर आफ अटार्नी अपने समर्थक लाखन सिंह को बनाया। बता दें कि अवधेश की हत्या का मुख्य आरोपी मुन्नालाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सीट पर 12 दिसंबर को मतदान होना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें