आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के यहां सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। टीम के पहुंचने के साथ ही सभी की घर से आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कमला नगर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरम में रहने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग के घर पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा। ये टीम लखनऊ से जांच के लिए आई है। इसके साथ ही नोएडा और अन्य जगहों पर भी छापे की सूचना है।
ऐसे सुर्खियों में आए प्रखर
हाईकोर्ट में अर्जी देकर सुर्खियों में आए प्रखर ने कॉरिडोर निर्माण के लिए 510 करोड़ रुपये बांकेबिहारी भक्तों संग मिलकर इकट्ठा कराने की बात कही थी। एसएसपी मथुरा ने इस संबंध में आगरा पुलिस से प्रखर गर्ग के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की जानकारी मांगी। जिसमें प्रखर गर्ग का आपराधिक इतिहास सामने आया।
ये भी पढ़ें - Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट होने से कैसे बचें...पढ़े-लिखे भी हो रहे शिकार, एसीपी ने बताया बचने का ये तरीका
जेल भी जा चुके हैं प्रखर गर्ग
प्रखर गर्ग जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर हैं। जिन लोगों के साथ रकम के लेनदेन में धोखाधड़ी हुई वह प्रखर गर्ग के घर से लेकर पुलिस थानों व अदालतों में चक्कर काट रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: किराये की लग्जरी कार और फिर ऐसी हरकत...हकीकत जानकर पुलिस का भी ठनका माथा
ठगी का दर्ज हुआ था मुकदमा
बाग फरजाना निवासी अनुराग गुप्ता ने 2021 में प्रखर गर्ग सहित चार लोगों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी, साजिश का केस दर्ज कराया था। द्वारिकापुरम, कमला नगर निवासी प्रखर के विरुद्ध रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज कानपुर, बिजली कंपनी टोरंट पावर, जीवनदायिनी फार्मेसी शॉप के संजीव गोयल सहित 21 लोगों ने चेक बाउंस और अमानत में खयानत का मुकदमा न्यायालय के आदेश से दर्ज कराए हैं। सभी मुकदमे पिछले तीन साल में दर्ज हुए। आरोप था कि प्रखर गर्ग ने कई लोगों को होटल व अन्य संपत्तियां दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है।