मैनपुरी। जिले में पांच नोडल सेंटरों की देख रेख में विश्वविद्यालय परीक्षा 65 केंद्रों पर कराई जा रही है। शनिवार को प्रथम पाली में एमए द्वितीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र- छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता दिखाई दी। छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र बहुत ही आसान था।शनिवार को को प्रथम पाली में परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र प्रथम परीक्षा सुबह सात बजे से नौ बजे तक हुई। परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा रजनी का कहना था कि प्रश्नपत्र बहुत ही आसान था। द्वितीय पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्नातक छठवें सेमेस्टर राजनीति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। तीसरी पाली में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक स्नातक द्वितीय सेमेस्टर स्नातक सह-पाठयक्रम की परीक्षा हुई।
जिले में परीक्षाओं के लिए श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, वीरांगना अबंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव को नोडल सेंटर बनाया गया है।