आटे में नमक नहीं डालना चाहिए
डॉ. प्रभात ने बताया कि बहुत से लोग आटे में भी नमक डालते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। दाल या सब्जी में नमक होता है, आटे में भी नमक डालने से मात्रा बढ़ जाती है। बाजार के प्रोसेस्ड फूड में नमक की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन की मात्रा पर भी ध्यान देना चाहिए।
यह ध्यान रखें
- सादा नमक : थायराइड के मरीजों को सादा नमक का सेवन करना चाहिए। इसमें आयोडीन की मात्रा होती है।
- सेंधा नमक : सेंधा नमक में सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। यह हृदय रोगियों के लिए अच्छा होता है।
- काला नमक : काले नमक में सल्फर की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन हृदय रोगियों के लिए अच्छा नहीं होता है।