फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भी महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, नींद से जागकर बाहर निकले लोग

Fri, 12 Feb 2021 11:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
भूकंप के झटके के बाद बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में भी रात के 10:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। खंदारी ग्रीन कॉलोनी में सो रहे लोग झटके से जाग गए और बाहर निकल आए। कमला नगर में भी भूकंप का शोर मचा गया। इसके बाद लोग एक दूसरे को फोन कर बताने लगे।
विज्ञापन


कावेरी विहार के रिटायर्ड रेलवे अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि वे सो रहे थे और पलंग हिलने लगा। समझ गया कि यह भूकंप है, जिसके बाद वे बाहर निकल आए। कुछ देर बाद ही भकंप का शोर मच गया। सभी लोग बाहर आ गए। कमल नगर के पंकज अग्रवाल ने बताया कि वे लैटॉप पर काम कर रहे थे। अचानक लैपटॉप हिलने लगा।

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत हिले
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए हैं। भूकंप की कंपन चंडीगढ़, अलीगढ़, उत्तराखंड, मेरठ, जम्मू-कश्मीर समेत पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 5 मिनट की अवधि में दो भूकंप आए। 
विज्ञापन


भूकंप का पहला केंद्र ताजिकिस्तान और दूसरा केंद्र अमृतसर
भूकंप का पहला केंद्र ताजिकिस्तान रहा और दूसरा केंद्र पंजाब का अमृतसर रहा। ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3 रही, जबकि अमृतसर में 6.1 तीव्रता मापी गई। हालाकि अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। भूवैज्ञानिक अरुण बापट के मुताबिक, उत्तर भारत में जो भूकंप आया उसकी तीव्रता 3.5 है और उससे डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें