151 मकानों में दरारें आई
मोती कटरा में मेट्रो ट्रेन की सुरंग बनाने से 151 मकानों में दरारें आई हैं। इन मकानों में दरार आने के बाद आईआईटी की टीम ने सर्वे किया। इसमें मकानों में दरार की बड़ी वजह कुएं होना बताया है। यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय का कहना है कि टोपोग्राफी (जमीन के अंदर आकार-आकृतियों के अध्ययन करने की विधि) में यहां कुओं को पाटकर मकान बनाने के साक्ष्य मिले हैं। कुओं की गहराई करीब 100 फीट तक है। मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का कार्य करीब 50 फीट नीचे हो रहा है।
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: जिस कार ने ली चार लोगों की जान, उसमें मिली शराब की बोतल और गिलास...विधायक का VIP पास
इसलिए हो रहा कंपन
उन्होंने बताया कि कुएं के लिए ईंटों से बनी गोलाकार दीवार से टीबीएम के टकराने से तेज कंपन हो रहा है। इसके चलते ही मकानों में दरार आ रही है। इसके चलते 39 मकान खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के बाद यूपीएमआरसीने और नुकसान से बचाने के लिए टीबीएम से खुदाई बंद कर दी है। अभी इस क्षेत्र में एक ही टीबीएम खुदाई कर रही है, दूसरी टीबीएम 700 मीटर आगे निकल चुकी है।
ये भी पढ़ें - सत्संग सुनाया फिर कत्ल: चारपाई से बांधे हाथ, मुंह में ठूसा कपड़ा...महिला को दी भयानक मौत, दोषी को आजीवन कारावास