फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस बदमाश ने लूटे बुजुर्ग महिला के कुंडल, वो निकला बिश्नोई गैंग का शूटर; पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट का आरोपी अंतरराष्ट्रीय लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा निकला और राजस्थान में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ। पुलिस जांच में आरोपी के बड़े आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में शामिल होने के भी संकेत मिले हैं।
 
विज्ञापन
आकाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट में बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट के मामले में वांछित अपराधी के तार अंतरराष्ट्रीय लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े निकले। आरोपी आकाश को राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने बीते शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दाैरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया आरोपी आकाश लाॅरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के सीधे संपर्क में था। हाल ही में मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग की घटना में भी आकाश का हाथ सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसे यह टास्क गैंग की ओर से दिया गया था। पिनाहट के मोहल्ला पुरनपुरा निवासी आकाश ने करीब दो सप्ताह पूर्व अपने दो साथियों के साथ मिलकर भदरौली मार्ग पर बकरियां चरा रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्री कुंवर से आभूषण लूटे थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया था, जबकि आकाश की तलाश जारी थी।

श्रीगंगानगर में पुलिस पर की फायरिंग
शुक्रवार की रात राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार आकाश और उसके साथी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आकाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उसके साथी समेत दबोच लिया।
विज्ञापन



पिनाहट में सक्रिय हो सकते हैं गैंग के तार
आकाश की गिरफ्तारी के बाद पिनाहट क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। एक सामान्य युवक के इतने बड़े अपराधी गिरोह से जुड़े होने की खबर ने स्थानीय पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े किए हैं। अंदेशा है कि क्षेत्र के कुछ अन्य युवक भी बिश्नोई गैंग के संपर्क में हो सकते हैं। पिनाहट पुलिस ने बताया वांछित आरोपी आकाश के संबंध में श्रीगंगानगर पुलिस ने जानकारी मांगी थी। उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का विवरण भेज दिया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी का वारंट तामील कराएगी। एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि आकाश को श्रीगंगानगर से पकड़ा है। जल्द ही न्यायालय की अनुमति लेकर तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें