फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ई-रिक्शा, 12 सवारियां तक बैठा रहे; एमजी रोड पर लगाते हैं जाम

Sun, 03 May 2026 02:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मेट्रो कार्य के कारण सड़क पहले से छोटी हो चुकी है, ऐसे में ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने के चक्कर में जाम लगवा देते हैं। इनको रोकने वाला कोई नहीं होता है। भगवान टॉकीज, सेंट जोंस, राजामंडी आदि चौराहे पर ई-रिक्शा वाले सड़क घेरे खड़े रहते हैं। 
विज्ञापन
ई-रिक्शा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो कार्य के साथ ई-रिक्शा भी जाम की वजह बनते जा रहे हैं। किसी भी चौराहे पर रोककर सवारी बैठाने लग जाते हैं। आगे की सीट पर सवारी बैठाकर नियमों को भी तोड़ रहे। इसके बाद भी आरटीओ और यातायात पुलिस के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


ई-रिक्शा में भी आगे की तरफ सवारी नहीं बैठा सकते हैं, तो पीछे भी चार से छह लोग होने चाहिए। इसके बाद भी ई-रिक्शा चालक 10 से 12 सवारी बैठा रहे हैं। मेट्रो कार्य के कारण सड़क पहले से छोटी हो चुकी है, ऐसे में ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने के चक्कर में जाम लगवा देते हैं। इनको रोकने वाला कोई नहीं होता है। भगवान टॉकीज, सेंट जोंस, राजामंडी आदि चौराहे पर ई-रिक्शा वाले सड़क घेरे खड़े रहते हैं। शनिवार को भी दोपहर दो बजे भगवान टॉकीज पर जाम के कारण लोग गर्मी में परेशान नजर आए। 

जाम खुलवाने के लिए कोई यातायात पुलिसकर्मी भी नहीं दिखा। इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा भी एमजी रोड पर दौड़ रहे हैं। इस तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। आगे की सीट पर सवारी नहीं बैठाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें