फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुरानी मंडी मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचे पर्यटक; गड्ढों से हो रहे हादसे

Sun, 20 Sep 2026 10:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में पर्यटकों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसा सड़क पर बने गहरे गड्ढे के चलते हुआ। इस दाैरान पर्यटक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज वार्ड-98 विभव नगर स्थित पुरानी मंडी मार्ग पर जल संस्थान की पाइपलाइन टूटने से बने गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे रविवार शाम पर्यटकों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में पर्यटक बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजेश राठौर ने बताया कि पुरानी मंडी मार्ग ताजगंज का प्रमुख लाइफलाइन रोड है। इसी मार्ग पर विश्वप्रसिद्ध ताजमहल का मुख्य रास्ता, थाना ताजगंज, नगर निगम का सेनेटरी कार्यालय, खाटू श्याम मंदिर, मदरसा और कई स्कूल-कॉलेज स्थित हैं। 

रोजाना हजारों पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों की आवाजाही के बावजूद जल संस्थान व नगर निगम इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। राजेश राठौर ने आगरा मंडलायुक्त से मांग की है कि जल संस्थान, गंगाजल परियोजना और नगर निगम के जिम्मेदार दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जो लापरवाही बरतकर सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। वहीं, इस संबंध में जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव का कहना है कि यदि गड्ढा पाइपलाइन लीकेज की वजह से हुआ होगा तो जांच कराई जाएंगी। लीकेज को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें