फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मक्का, बाजरा और धान की खरीद आज से

Mon, 30 Sep 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मक्का, बाजरा व धान की खरीद मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मक्का के लिए तीन, धान के लिए 18 एवं बाजरा के लिए 15 क्रय केंद्र निर्धारित बनाए गए हैं। धान का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वहीं, बाजरा एवं मक्का के लिए लक्ष्य फिलहाल तय नहीं किया गया है।शासन से मक्का, बाजरा एवं धान की फसलों की खरीद के लिए एक अक्तूबर से केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। धान की खरीद के लिए 31 जनवरी तक का समय निर्धारित किया है। गत वर्ष धान की अच्छी खरीद होने से इस साल लक्ष्य को बढ़ाकर 3500 मीट्रिक टन निर्धारित कर दिया गया।बाजरा व मक्का के लिए अभी तक लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। पंजीकरण के आधार पर फसल की खरीद की जाएगी। किसानों को लाभ देने के लिए धान का समर्थन मूल्य सामान्य के लिए 2300 रुपये तथा ग्रेड ए के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का के समर्थन मूल्य को 136 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। मक्का 2226 रुपये क्विंटल खरीदी जाएगी। बाजरा का समर्थन मूल्य 125 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। बाजरा की 2625 रुपये क्विंटल के भाव से खरीद होगी। खरीद को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धान की खाद्य विभाग, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम खरीद करेंगी। जबकि मक्का व बाजरा खाद्य विभाग खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें