फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका

Sun, 20 May 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कासगंज जिले के गंजडुंडबारा में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। उसका शव बागवाला क्षेत्र में और उसका ई-रिक्शा सिढ़पुरा क्षेत्र में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


गंजडुंडवारा के मोहल्ला काछियान निवासी 19 साल का दिनेश पुत्र जगदीश शाक्य ई-रिक्शा चलाता है। वो शनिवार सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। 

देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर परिजनों ने थाना गंजडुंडवारा में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला परमसुख के लोगों ने झाड़ियों में शव देखा। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

शव की शिनाख्त दिनेश के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उसका ई-रिक्शा लावारिस हालत में सिढ़पुरा क्षेत्र स्थित काली नदी के पास से बरामद किया गया। 

थाना प्रभारी बागवाला अखिलेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं दिनेश की मौत के बाद उसके परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें