फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में जाने से रोका तो बुजुर्ग होमगार्ड को उठा ले गया ई-रिक्शा चालक, देखें तस्वीरें

Fri, 07 Dec 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
होमगार्ड पर हमला - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में ई-रिक्शा को नो एंट्री में घुसने से रोकने पर चालक ने ऐसी करतूत की, जिसे देखकर पुलिस के होश उड़ गए। चालक ने ई-रिक्शा को रोक रहे बुजुर्ग होमगार्ड को पकड़कर खींच लिया। इसके बाद ई-रिक्शा तेज रफ्तार से चला दिया। साथी होमगार्ड ने भी रायफल लेकर ई-रिक्शा चालक के पीछे दौड़ लगा दी। इस बीच डायल 100 पुलिस ने भी पीछा शुरू कर दिया। आधा किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस होमगार्ड को रिक्शा चालक के चंगुल से छुड़ा सकी। 
विज्ञापन

नो एंट्री में जाने से रोका तो बुजुर्ग होमगार्ड को उठा ले गया ई-रिक्शा चालक, देखें तस्वीरें

2 of 5
होमगार्ड से भिड़ा ई-रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
बाजार में भारी वाहन प्रतिबंधित रहते हैं। गुरुवार की दोपहर पुरानी मैनपुरी निवासी ई-रिक्शा चालक सोनू घंटाघर चौराहे से लेनगंज की ओर जाने की जिद कर रहा था। घंटाघर चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने जब उसको रोका तो वो होमगार्ड से भिड़ गया। 
विज्ञापन

नो एंट्री में जाने से रोका तो बुजुर्ग होमगार्ड को उठा ले गया ई-रिक्शा चालक, देखें तस्वीरें

3 of 5
चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चालक ने बुजुर्ग होमगार्ड को पकड़कर रिक्शे में खींच लिया और रिक्शा मदार दरवाजे की ओर दौड़ा दिया। साथी होमगार्ड बचाव के लिए रिक्शे के पीछे रायफल लेकर भागने लगा। होमगार्ड चीख सुनकर डायल 100 के बाइक सवार सिपाहियों ने भी रिक्शे का पीछा किया।  

नो एंट्री में जाने से रोका तो बुजुर्ग होमगार्ड को उठा ले गया ई-रिक्शा चालक, देखें तस्वीरें

4 of 5
ई रिक्शा चालक को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
करीब आधा किलोमीटर दूर मदार दरवाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर होमगार्ड को रिक्शा चालक के चंगुल से मुक्त कराया। इस हरकत से गुस्साए पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। इसके बाद कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नो एंट्री में जाने से रोका तो बुजुर्ग होमगार्ड को उठा ले गया ई-रिक्शा चालक, देखें तस्वीरें

5 of 5
पीड़ित होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जैसे ही मदार दरवाजे पर ई-रिक्शा की घेराबंदी की, वैसे ही भीड़ जमा हो गई। पहले तो लोगों ने पुलिस से ई-रिक्शा चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब उसकी हरकत के बारे में पता चला तो उन्होंने भी उसकी पिटाई कर दी। सीओ सिटी आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी होमगार्ड की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें