फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वेतन न मिलने पर रोकी ई-बसें, यात्री रहे परेशान; ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने वसूला अधिक किराया

Tue, 14 Jan 2025 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में  ई-बस के चालकों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल कर दी। इस हड़ताल से यात्री परेशान हो गए। उनकी मजबूरी का ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने खूब फायदा उठाया। 
 
विज्ञापन
ई-बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वेतन और पीएफ की समस्या पर चालकों ने सोमवार को फाउंड्री नगर डिपो से इलेक्ट्रिक बसों को नहीं निकलने दिया। ई-बसों के मार्गों पर न आने से यात्री परेशान रहे। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने लोगों से अधिक किराया वसूला। शाम करीब 4 बजे बसों का संचालन शुरू हो सका। 
विज्ञापन


महानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्राइवेट कंपनी की ओर से किया जाता है। सोमवार सुबह चालकों ने इलेक्ट्रिक बसों को डिपो से बाहर नहीं निकलने दिया। डिपो के गेट पर बैठकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। इससे लोगों को परेशान हुई। 

रामबाग चौराहा, भगवान टॉकीज चौराहा, बिजली घर, आगरा कैंट और ईदगाह आदि स्थानों पर लोग बसों का इंतजार करते दिखे। सुबह के समय बस न मिलने से कई लोगों को ऑफिस जाने में दिक्कत हुई। बस चालक सुरेंद्र ने बताया कि पिछले 6 माह से कंपनी की तरफ से पीएफ प्रदान नहीं किया जा रहा है। वेतन भी समय पर नहीं मिलता है। चालक मुरारी ने बताया कि महाकुंभ के लिए 40 ई-बसें भेजी गई है। उनके चालकों को वेतन प्रदान कर दिया गया। शाम करीब 4 बजे कंपनी अधिकारियों के आश्वासन पर चालकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें