फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 10 घंटे नहीं चलीं ई-बसें, 50 हजार से ज्यादा लोग हुए परेशान; ऑटो चालकों ने खूब काटी चांदी

Fri, 22 Aug 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ई-बसों के चालकों ने पीएफ, ईएसआई और वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल कर दी, जिसकी वजह से ई-बसों का करीब 10 घंटे तक संचालन बंद रहा। 
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-मथुरा नगर परिवहन सेवा (एएमसीटीएस) के अधीन शहर में संचालित होने वाली ई-बसों के पहिये बृहस्पतिवार सुबह थम गए। इन बसों के चालकों ने फाउंड्री नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक बस डिपो पर बसों को चलाने से मना कर दिया। अचानक सभी चालकों के इन्कार के बाद एक भी ई-बस का संचालन शुरू नहीं हो सका। इसकी वजह से भगवान टॉकीज, रामबाग, बिजली घर, आगरा कैंट, ईदगाह के साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना सफर करने वाले 50 हजार से ज्यादा लोग बसों के इंतजार में परेशान होते रहे। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब एक बजे बसों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन


 
Trending Videos

केंद्र सरकार की जेएनएनयूआरएम स्कीम के तहत आगरा-मथुरा में शहर के लोगों को सामान्य दरों पर एसी बसों में सफर की सुविधा देने के लिए ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। वर्तमान में करीब सौ बसें आगरा शहर में संचालित हो रही हैं। सुबह पांच बजे से संचालित होने वाली इन बसों से रोजाना हजारों लोग अपने गंतव्य तक आना-जाना करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह सभी चालक छह माह से पीएफ, ईएसआई और समय से वेतन न मिलने पर नारेबाजी करते हुए गेट पर हड़ताल पर बैठ गए। कर्मियों का कहना था कि जिस कंपासी नाम की कंपनी के जरिये भर्ती हुई है, वह समय से वेतन नहीं दे रही। साथ ही पीएफ और ईएसआई की जानकारी भी नहीं मिल रही है।

 

सुबह दस बजे जब दफ्तर टाइम पर बसें नहीं दिखी तो अधिकारी हरकत में आए। एमडी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर आला अधिकारियों ने चालकों से बातचीत शुरू की। कई बार हुई बातचीत के बाद तय हुआ कि कंपनी हर महीने दस तारीख से पहले वेतन जारी कर देगी। साथ ही मैसेज के जरिये पीएफ व ईएसआई कटौती की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद चालकों ने बस संचालन शुरू किया।

 

कहां से कितनी बसों का होता है संचालन
भगवान टॉकीज से आगरा कैंट के लिए करीब : 40 बसें
बिजलीघर से टूंडला :10 बसें
बिजलीघर से खेरागढ़ :14 बसें
आगरा कैंट से ताज : 04 बसें
रामबाग से रुनकता : 04 बसें
ईदगाह से फतेहपुर सीकरी : 10 बसें

 

ऑटो, ई-रिक्शा चालकों ने खूब की वसूली
ई-बसों के न चलने पर नौकरीपेशा व अन्य यात्रियों ने ऑटो, ई-रिक्शा का सहारा लिया। बसों के न चलने का फायदा ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने उठाया। निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठाया। कई मार्गों पर चालकों ने 10 के 30 रुपया किराया बढ़ाकर वसूला। कई जगह किराये को लेकर नोकझोंक भी हुई।

 
विज्ञापन

कंपनी को चेताया गया है
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि कुछ मांगों को लेकर चालक हड़ताल पर बैठेे थे। जानकारी पर उन्हें समझाकर संचालन शुरू कर दिया गया। कंपनी को चेतावनी दी गई हैं कि दोबारा संचालन प्रभावित हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें