मंगलवार से ब्रज के मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कल वृंदावन के विश्वप्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर और श्री कृष्ण जन्मभूमि में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन किए। बुधवार को प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर प्रशासन ने भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिशा निर्देश जारी कर दिए।
कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मंदिर में एक ही बार में पां श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा था। प्रवेश के बाद श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग और फिर सैनिटाइज किया जा रहा था। बिना मास्क के श्रद्धालुओं का प्रवेश मंदिर में वर्जित है।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से अपने सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए हैं। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को दूसरे गेट से निकालने की व्यवस्था तय की गई। ताकि मंदिर परिसर में भीड़ जमा न हो सके।
अनलॉक: भक्त और आराध्य के बीच खत्म हुई दूरी, ब्रज के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें