फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुफ्त राशन वितरण की तारीख में बदलाव, तीन जून से मिलेगा पात्रों को राशन

Wed, 02 Jun 2021 12:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रथम चरण का राशन नि:शुल्क दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलेगा। 
विज्ञापन
आगरा में एक दुकान पर बंटता राशन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन दिया जा रहा है। प्रत्येक यूनिट पर तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल का वितरण किया जाएगा। जून महीने के पहले चरण का राशन वितरण पांच तारीख के बजाए अब तीन तारीख से शुरू होगा। इसके साथ ही एक दिन अतिरिक्त राशन बांटा जाएगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रथम चरण का राशन नि:शुल्क दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलेगा। 
जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि कोरोना काल में केन्द्र सरकार की ओर से मई और जून माह में नि:शुल्क राशन वितरण की घोषणा हुई थी। मई के दूसरे चरण में जनपद के 7.32 लाख कार्डधारकों को एक बार मुफ्त राशन दिया गया। दूसरी बार जून के प्रथम चरण में मुफ्त राशन मिलेगा। उन्होंने बताया कि अमूमन प्रत्येक माह की पांच तारीख से राशन का वितरण होता है।
विज्ञापन


अंक के आधार पर राशन वितरण के निर्देश 
जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि राशन दुकानदारों को राशन कार्ड के आखिरी अंक के आधार पर राशन वितरण करने के निर्देश दिया गया है। जिससे दुकानों पर राशन लेने के लिए भीड़ न लगे। 

आंकड़े
- प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल मिलेगा।
- 7.32 लाख राशन कार्ड धारक हैं जिले में।
- 30 लाख के करीब यूनिट हैं, राशन कार्डों में। 
- 1268 दुकानों से राशन का वितरण किया जाएगा।

आगरा: 'अफवाहों पर ध्यान न दें, सभी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क मिलेगा राशन’
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें