फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः द्वारिकाधीश ने भक्तों संग खेली फूलों की होली, रथयात्रा महोत्सव आज

Sun, 04 Oct 2020 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
मंदिर में बिखरी अलौलिक आभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अधिक मास में ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में द्वारिकाधीश ने भक्तों संग फूलों की होली खेली। वहीं सायंकालीन राजाधिराज का विवाह मनोरथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे मनोरथों के अंतर्गत शनिवार की सुबह राजभोग के दर्शन में फूल फाग की होली का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर के पुजारी भक्तों पर फूल बरसा रहे थे। भक्त भी अपने आराध्य के प्रसाद को पाकर धन्य हुए। सुबह 10 बजे राजभोग के दर्शन के समय ठाकुर द्वारिकाधीश ने भक्तों संग फूलों की होली खेली। 

इसमें ठाकुर द्वारिकाधीश के अंगों से फूलों का स्पर्श कराकर सेवायतों ने भक्तों पर फूल बिखेरे। ठाकुर जी से स्पर्श किए फूलों को पाने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। वहीं सायंकालीन बेला में राजाधिराज का विवाह मनोरथ मनाया गया। संध्या दर्शन के समय हुए इस मनोरथ के साक्षी बनने के लिए श्रद्घालु मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन


मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि रविवार को प्रात: काल राजभोग के दर्शन में रथयात्रा महोत्सव होगा। वहीं सायंकाल ठाकुर जी के भव्य दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें