द्वारिका पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद
- फोटो : अमर उजाला
द्वारिका पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर कोई मस्जिद नहीं थी। न ही वहां कभी बाबर आया। वह सिर्फ भगवान राम का जन्म स्थान है। वहां मंदिर बनना चाहिए।
यह बात उन्होंने बुधवार को मोतीझील क्षेत्र स्थित उड़िया बाबा आश्रम में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने विवादित ढांचा तोड़कर रामजन्म भूमि में बाबरी मस्जिद होने का भ्रम फैलाया है। उन्होंने वहां सीता रसोई, राम चबूतरा और मंदिर को तोड़ा है।
विगत दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि संघ भगवान राम को महापुरुष मानता है। रामजन्म स्थान पर वह स्मारक बनाना चाहते हैं। ऐसे में उनकी सरकार राम मंदिर कैसे निर्माण करेगी। इसलिए सरकार राम मंदिर का निर्माण नहीं करेगी।