फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दशहरा शोभायात्रा आज, ऐन वक्त पर होंगे काम

Tue, 20 Oct 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोहामंडी के जटपुरा स्थित मंदिर से दशहरा शोभायात्रा मंगलवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण करने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार सोमवार को पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों के साथ रूट का निरीक्षण किया। मार्ग के गड्ढे भरने, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

खातीपाड़ा स्थित प्राचीन श्री रामचंद्र जी महाराज मंदिर से सेंट जोंस चौराहा स्थित वैश्य हॉस्टल परिसर तक दशहरा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा जटपुरा, न्यू राजा मंडी कॉलोनी, तोता का ताल, आलमगंज रोड, लोहामंडी चौराहे से होकर निकलेगी।
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार सोमवार को रामनवमी पर मंदिर पहुंचे, जहां से उन्होंने पूरे मार्ग का पार्षदों के साथ निरीक्षण किया। पार्षदों ने सड़क के गड्ढों के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया, स्ट्रीट लाइटें, सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतें की।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि सड़कों के गड्ढे भरने का काम लगभग हो चुका है। अन्य काम मंगलवार दोपहर तक पूरे कर दिए जाएंगे। इस दौरान पार्षद हेमंत प्रजापति, शरद चौहान, विक्रांत कुशवाहा, अमित सिंह पटेल, क्षेत्रीय निवासी संतोष अग्रवाल, अरिहंत जैन, हर्ष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें