फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: धूमधाम से निकाली दशहरा शोभायात्रा...जय श्रीराम के लगे जयघोष, ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Fri, 03 Oct 2025 06:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शोभायात्र में देशभक्ति संदेश देती ऑपरेशन सिंदूर व पर्यावरण संरक्षण की पानी बचाओ-पेड़ लगाओ और महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश देती बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की झांकियां मुख्य आकर्षण बनी हुईं थीं। 
विज्ञापन
दशहरा शोभायात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दशहरा पर्व पर मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज जटपुरा लोहामंडी से ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों संग 400 वर्ष प्राचीन दशहरा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेशचंद गर्ग, मुकेश जैन, रिंकेश अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण की आरती कर किया।
विज्ञापन


हाथ में सोठा लिए श्रीराम की वानर सेना और तलवार लिए रावण की राक्षस सेना का सजीव युद्ध। वहीं रथ पर अनुज लक्ष्मण संग विराजमान भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध की झांकी हर श्रद्धालु को आकर्षित कर रही थी। हाथ में तलवार और रक्त से भरा कटोरा लिए राक्षकों का वध करती मां काली की सजीव झांकी, कालिया नाग मर्दन कर नृत्य करते श्रीकृष्ण, पंचमुखी हनुमान जी, राधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण जन्म, श्रीराम और लक्ष्मण को अहिरावण की कैद से छुड़ाकर लाते बजरंग बली, धरती पर मां गंगा का अवतरण, मां वैष्णों देवी सहित 70 झांकियों के दर्शन को हर श्रद्धालु आतुर दिखाई दिया। 

 
विज्ञापन

शोभायात्र में देशभक्ति संदेश देती ऑपरेशन सिंदूर व पर्यावरण संरक्षण की पानी बचाओ, पेड़ लगाओ और महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश देती बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की झांकियां मुख्य आकर्षण थी। अंत में था भ्राता लक्ष्मण संग श्रीराम का डोला और वानर सेना और राक्षस सेना की सजीव झांकी लोगों को लुभा रही थी। 

शोभायात्रा तोता का ताल, लोहामंडी बाजार, राजामंडी, एमजी रोड से होती हुई सेंट जोंस चौराहे पर पहुंची। जहां रावण दहन किया गया। शोभायात्रा तोता का ताल, लोहामंडी बाजार, राजामंडी, एमजी रोड से होती हुई सेंट जोंस चौराहे पर पहुंची। जहां रावण दहन किया गया। इस मौके महेंद्र खंडेलवाल, तरुन सिंह, शरद चौहान, राजपाल यादव, संजय अग्रवाल, रामदास कटारा, दीपक अग्रवाल, प्रेमा वर्मा, विक्रांत सिंह, दीपक सिंह, मोनी पारीक, टीटू पंडित, गणेश बंसल, अंबुज अग्रवाल, प्रियाकांत बंसल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें