आगरा के रुनकता में मंगलवार को परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान टैंकर में एक बाइक जा भिड़ी । हादसे मेें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलवार को रुनकता में परिवहन विभाग की चेकिंग चल रही थी। वाहनों के कागज चेक करने के लिए वाहनों को रोक रखा था। तभी एक तेज़ रफ्तार बाइक पीछे से चेकिंग के लिए खडे़ टैंकर से टकरा गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की वहीं मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से वो डिसबैलेंस हो गई और टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सावार इरफान (17) पुत्र रसीद निवासी नैनाना जाट आगरा और इरफा़न (13) पुत्र नसीर निवासी वृंदावन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।