आगरा में रविवार सात मई को सीएम योगी आदित्यनाथ के एसएन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सीएम के स्वागत में लगे रहे और इसी दौरान बाल रोग विभाग में एक नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद निवासी नीतू की पत्नी की शनिवार को डिलीवरी हुई थी। रविवार को बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता नीटू ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बच्चे की मौत के बाद पिता ने हंगामा शुरू कर दिया और सौ नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। इस संबंध में बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश्वर दयाल का कहना है कि बच्चा वेंटिलेटर पर था और स्थिति नाजुक थी। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
तीमारदारों को कर दिया बाहर
सीएम के दौरे के कारण मरीज के साथ आए तीमारदारों को विभाग से बाहर निकाल दिया गया था और गेट पर ताला जड़ दिया गया। मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार को रहने की अनुमति थी। बच्चे की मां डिलीवरी के बाद अस्पताल में ही भर्ती थी और बच्चे के साथ उसकी दादी थी। रविवार को तबियत खराब होने के बाद बच्चे की दादी ने नीटू को फोन करके जानकारी दी। जब वह विभाग में पहुंचा तो उसे अंदर नहीं जाने दिया। इस पर उसने पुलिस को फोन कर दिया। नीटू ने बताया कि इससे पहले भी उसके एक बच्चे की मौत डिलीवरी के बाद हो गई थी।
विज्ञापन
मरीज बोले बाहर से दवाई लाते हैं
एसएन में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ के एसएन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मरीजों ने डाक्टरों की शिकायत की। सीएम ने मरीजों से पूछा था कि डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं। दवाई बाहर से तो नहीं लानी पड़ती। इस पर मरीजों ने कहा कि डॉक्टर समय पर नहीं आते। वहीं अधिकतर दवाइयां बाहर से लानी पड़ती है।
डीएम पर भड़के, कहा ये भरी नाली देखने आया है योगी
महिला के हाथ में झाड़ू
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा दौरे के दौरान अव्यवस्थाओं पर उखड़ गए। आगरा के उखर्रा में निरीक्षण के दौरान उन्हें जगह-जगह गंदगी मिली। उखर्रा में गंदगी से भरी नाली देखकर सीएम नाराज हो गए। डीएम से बोले, ये भरी नाली देखने के लिए आया है योगी। इस दौरान उन्होंने रास्ते में रुककर लोगों से बात भी की।
नप सकते हैं कई अधिकारी
आगरा में निरीक्षण करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इधर ताज कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ यमुना में नाले गिरने से भी बेहद नाराज दिखे। यमुना की गंदगी को देखकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। माना जा रहा है कि योगी को आगरा में जगह-जगह निरीक्षण के दौरान तमाम अव्यवस्थाएं मिली। माना जा रहा है कि सीएम अधिकारियों पर एक्शन ले सकते हैं।
मरीज ने बताई समस्या तो सीएम मुस्कुराकर बोले जल्द होगा समाधान
एसएन मेडिकल कालेज में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह आगरा पहुंचे। यहां से वह सीधे सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। मरीजों से पूछा कोई परेशानी तो नहीं है।
यहां भर्ती एक मरीज को जब उन्होंने बाबा कहकर संबोधित किया तो वह भावुक हो गए। 65 वर्षीय दाउदयाल उप्रैती को रविवार सुबह ही भर्ती किया गया था। सीएम ने उनसे पूछा कि और क्या हाल है बाबा, यहां कोई परेशानी तो नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि कोई परेशानी नहीं।
सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने दाऊदयाल अप्रैती ने एक समस्या रखी। उन्होंने कहा कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन मजदूरों का शोषण बहुत होता है इसका कुछ समाधान कीजिए। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि इसका जल्द समाधान किया जाएगा।