फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंवला में आयोजित होगा दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण

Sun, 26 May 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक केशव भवन में आयोजित की गई। इसमें मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने बताया कि हिंदू बहनों को संस्कार युक्त, संगठित एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में सक्षम करने के उद्देश्य से दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। दुर्गा वाहिनी हेतु शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 1 जून तक एवं मातृशक्ति अभ्यास वर्ग 1 जून से 5 जून तक आंवला में आयोजित होंगे। परिषद प्रशिक्षण वर्ग 10 जून से 20 जून तक मेरठ में होगा। विभाग वेद आचार्य प्रमुख जगदीश विरथरे ने नारी शक्ति दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति से प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। जिलाध्यक्ष प्रमोद साहू ने प्रत्येक खंड में कार्य समिति गठन करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप काबरा, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, नगर मंत्री कृष्णमुरारी दरगढ, गोविंद वार्ष्णेय, सुरेश मिश्रा, आदित्य गुप्ता, संस्कार बिरला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें