फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आदि शक्ति की आराधना में लीन होंगे उपासक

विज्ञापन
कालीमाता मंदिर में नवरात्र की तैयारियां करते भक्त। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शारदीय नवरात्र का आगाज रविवार से शुरू हो गया। इस दौरान शनिवार को दिनभर भक्त माता के आगमन की तैयारियों में जुटे रहे। आधी रात तक मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नौ दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान उपासक आदि शक्ति जगदंबा की आराधना में नौ दिन तक लीन रहेंगे। काली माता मंदिर के संचालक आचार्य गीतम दास बताते हैं कि इस वर्ष शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। रविवार को कलश स्थापना विधिविधान से की जाएगी।
इसके साथ ही नवरात्र व्रत शुरू हो जाएंगे। शारदीय नवरात्र इस वर्ष सात अक्तूबर तक चलेंगे। सात अक्तूबर को नवमी मनाई जाएगी। वहीं आठ अक्तूबर को विजय दशमी मनाई जाएगी। जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में माता की मूर्तियों को विशेष ढंग से सजाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस बल में महिला कांस्टेबलों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन मंदिरों पर रहेगी विशेष भीड़
नवरात्र के दौरान नगर के माता शीतला देवी मंदिर, काली माता मंदिर, भीमसेन मंदिर स्थित मां दुर्गा मंदिर, चांदेश्वर आश्रम, कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर भक्तों की विशेष भीड़ पहुंचेगी। यहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्थाई पुलिसबल की तैनाती के अतिरिक्त मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है।
सुबह-शाम माता के मंदिरों के आस-पास घूमती रहेंगी। इसके अतिरिक्त 100 डायल को भी सतर्क किया गया है कि वे माता के मंदिरों व उनसे संबंधित रास्तों पर भ्रमण करते रहें।
सुबह सात से आठ बजे तक घट स्थापना का मुहूर्त
ऐसे करें घट स्थापना काली मंदिर के आचार्य आचार्य गीतमदास बताते हैं कि घट स्थापना के लिए कलश, धूप, दीप, रौली, कपूर, नैवेद्य, माता की मूर्ति या तस्वीर, गाय का घी, शहद, शक्कर, लाल चुनरी, फल आदि की व्यवस्था करनी होगी। रविवार को सुबह सात बजे से आठ बजे तक घट स्थापना का मुहूर्त शुभ है। उन्होंने बताया कि प्रात:काल साढ़े चार बजे तथा शाम साढ़े छह बजे माता की विशेष आरती का आयोजन होगा।
खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
नवरात्र की पूर्व संध्या पर नगर के प्रमुख बाजारों में भक्तों की भीड़ रही। माता के भक्तों ने माता की मूर्तियों की खरीदारी के साथ ही कलश, धूप, दीप, रौली, कपूर, नैवेद्य, नारियल आदि की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें