फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

Sun, 25 Oct 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर तीर्थ में यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में शनिवार को भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। बाह, जरार, जैतपुर, भदरौली से प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा में जमकर अबीर और गुलाल उड़ा। इस दौरान देवी भक्त झूमते नजर आए। बैंडबाजों के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोलक और मजीरे की धुन पर नृत्य करते यमुना के तट तक पहुंचे। यमुना नदी में डुबकी लगाकर शिव-पार्वती की पूजा कर महिलाओं ने अपने सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें