फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंपसेट में में फंसा दुपट्टा, किशोरी की हुई मौत

Tue, 08 Jul 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जरामई में धान रोपाई के दौरान पंपसेट में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

गांव जरामई निवासी सतीश कुमार सोमवार की शाम को खेत पर धान रोपाई करा रहे थे। उनकी 13 वर्षीय पुत्री रुचि भी मजदूरों के साथ धान रोप रही थी। प्यास लगने पर रुचि पंपसेट के पानी पीने के लिए गई। तभी उसका दुपट्टा फंस गया। जब तक परिजन मदद के लिए पहुंचते, तब तक फंदा कसने से रुचि अचेत होकर जमीन पर गिर गई थी। आनन फानन परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन बगैर किसी कार्रवाई शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें