फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सैंया थाने के सामने आग का गोला बना डंपर

Sun, 14 Jun 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
A dumper parked opposite the Saiyan police station on the Agra-Gwalior highway suddenly caught
विज्ञापन
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना सैंया के ठीक सामने शनिवार शाम करीब 5:50 बजे गिट्टी लदे एक डंपर में अचानक आग लग गई। थाने के सामने आग की लपटें और धुआं उठता देख हाईवे पर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने वाहन लेकर वहां से भाग निकले। थानाध्यक्ष ने पानी के टैंकर से आग बुझाई।
विज्ञापन


आगरा-ग्वालियर हाईवे पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब चार-पांच दिन पहले गिट्टी लदे इस डंपर को पकड़कर थाने के सामने सीज कर खड़ा कराया था। शनिवार शाम को डंपर के चालक केबिन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। डंपर में आग लगने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शुरुआत में थाने में मौजूद अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और समय गंवाए बिना तत्काल पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें