फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घा और श्रद्घालुओं के बीच आया तूफान का खौफ, यहां इतनी ज्यादा घट गई दर्शनार्थियों की संख्या

Tue, 08 May 2018 11:32 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तूफान का खौफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तूफान की चेतावनी से लोगों में इस कदर खौफ है कि यात्राएं बीच में रोक दी गईं हैं। तूफान का बड़ा केंद्र आगरा, मथुरा और आसपास के जिले माने जा रहे हैं लिहाजा यहां आने से लोग बच रहे हैं। 
विज्ञापन


रविवार और सोमवार को मथुरा में बाहर से आने वाले भक्तों की संख्या 30 फीसदी तक घट गई। कई बड़े होटलों में बुकिंग तक रद्द हो गईं हैं। 

वृंदावन में आने वाले कृष्ण भक्तों की बात करें तो रविवार को हर मंदिर में आस्था का समुंदर सा उमड़ता है। उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान तक से लोग पहुंचते हैं। 

तीर्थस्थल - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में तो इतनी भीड़ रहती है कि जगह तक नहीं मिलती। लेकिन गुजरे रविवार (6 मई) को 40 फीसदी भीड़ कम पहुंची। 

मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रविवार को तो भीड़ कम थी ही सोमवार को भी यही हाल रहा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि जिस तरह सरकार अलर्ट जारी कर रही हैं। 

स्कूलों की छुट्टियां की जा रही हैं उससे लोगों में कहीं न कहीं भय तो पैदा होता ही है। जाहिर सी बात है कि बाहर से आने वाले लोग कम निकलेंगे। 
विज्ञापन

storm
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में मीडिया प्रभारी सच्चि गौरदास का कहना है कि भीड़ सबसे ज्यादा शनिवार और रविवार को रहती है। शनिवार को तो कोई फर्क नहीं दिखा।
 
लेकिन रविवार को बीस फीसदी तक की कमी देखी गई। वहीं, प्रेम मंदिर के अजय त्रिपाठी का कहना है कि इस बार रविवार को उनके यहां पंद्रह फीसदी लोग कम पहुंचे हैं।
 
बरसाना, नंदगांव, गोकुल, महावन और बलदेव में भी रविवार और सोमवार को बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ कम रही। माना जा रहा है कि मंगलवार को भी यही स्थिति रहेगी। शहर के कई बड़े होटलों में 7 और 8 मई की जो बुकिंग थी वह भी रद्द हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें